A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: आमिर की ‘दंगल’ में मिला रफ्तार को सोलो ट्रैक

VIDEO: आमिर की ‘दंगल’ में मिला रफ्तार को सोलो ट्रैक

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को चर्चा में बनी हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रफ्तार नाम से मशहूर रैपर दिलिन नायर ने एक सोलो ट्रैक गया है।

raftaar- India TV Hindi
raftaar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को चर्चा में बनी हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रफ्तार नाम से मशहूर रैपर दिलिन नायर ने एक सोलो ट्रैक गया है। 'धाकड़' नाम के गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है। यह गाना बुधवार को रिलीज किया हुआ। इसकी खास बात यह है कि रफ्तार ने इसे हरियाणवी, तमिल और तेलुगू में गाया है।

इसे भी पढ़े:-

रफ्तार ने कहा, "मुझे लगता है कि भाग्य मुझ पर मेहरबान है। मैं खुद को मिल रहे काम को लेकर उत्साहित हूं। आमिर खान के साथ काम करना मेरा बचपन से सपना था और आखिरकार यह पूरा हुआ। इसके अलावा, मैं ऐसी परियोजना के साथ जुड़कर खुश हूं, जो महिला सशक्तिकरण पर जोर देती है।" इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान गायक और रैपर हनी सिंह के साथ काम कर चुके हैं जबकि सलमान खान गायक और रैपर बादशाह के गीतों पर थिरक चुके हैं।

फिल्म ‘दंगल’ हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आमिर पहलावन का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह एक पिता की भूमिका भी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा साक्षी तंवर भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News