1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल का सबसे ओरिजल ट्रैक है 'बापू हानिकारक'

साल का सबसे ओरिजल ट्रैक है 'बापू हानिकारक'

 Published : Nov 18, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 08:27 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'दंगल' इन दिनों काफई चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में इसका गाना ‘बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक हैं’

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'दंगल' इन दिनों काफई चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में इसका गाना ‘बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक हैं’ भी रिलीज होते सुर्खियों में आ गया है। इस गाने के बोल खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। इस गाने के बोल एकदम देसी हैं तभी तो इसका एक-एक शब्द लोगों की जुबां पर चढ़ गए हैं।

इसे भी पढ़े:- आमिर की ‘दंगल’ का पहला गाना 'हानिकारक बापू' को समर्पित

'बापू सेहत के लिए हानिकारक है' गीत साल का सबसे ओरिजनल ट्रैक है। धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है यह वाक्य तो आप हर दिन सुनते और देखते होंगे। 'दंगल' के हानिकारक बापू गाने के बोल भी इसी शब्दों से प्रभावित होकर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

पहलवान महावीर फोगट ने अपनी बेटियों को कैसे देश-दुनिया की सबसे बड़ी कुश्ती चैंपियन बनाया इसकी पूरी कहानी दंगल बयां करती है। यह महावीर फोगट की बायोपिक है जिसमें आमिर खान ने महावीर फोगट का किरदार निभाया है।

दंगल को डिज्नी प्रस्तुत कर रहा है। इसका निर्माण आमिर खान-किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है तो नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है। दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन