1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर की ‘दंगल’ का पहला गाना 'हानिकारक बापू' को समर्पित

आमिर की ‘दंगल’ का पहला गाना 'हानिकारक बापू' को समर्पित

 Published : Nov 11, 2016 05:58 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 05:58 pm IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ को लेकर काफी चर्चा में बेन हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब इसका नया गाना 'बापू तू सेहत के लिए है हानिकारक' भी चर्चा में आ गया है।

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दंगल को लेकर काफी चर्चा में बेन हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब इसका नया गाना 'बापू तू सेहत के लिए है हानिकारक' भी चर्चा में आ गया है। यह एक पिता और उसके बच्चों के संबंध को बखूबी बयां कर रहा है। आमिर इस गाने के लांच पर न सिर्फ पत्रकारों, बल्कि उनके बच्चों को भी आमंत्रित करने जा रहे हैं। आमिर इस गाने को 12 नवंबर को लांच कर रहे हैं। यह गाना हर बच्चे की उनके पिता के प्रति भावनाओं को दर्शाएगा।

इसे भी पढ़े:- आमिर खान की 'दंगल' के ट्रेलर ने रच दिया इतिहास

इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और प्रीतम ने गाने का संगीत दिया है। गाने को इस प्रकार से लिखा गया है, जिसमें बच्चे अपने पिता को बोल रहे हैं कि वह बच्चों की सेहत के लिए सही नहीं हैं। वे अपने पिता को बता रहे हैं कि वह इतने कठोर हैं। इस गाने को लुधियाना में फिल्माया गया है और यह गाना हर उस भावना को दर्शाता है जो हर बच्चे के दिल में चल रही होती है, जब उसको बड़े सपने पूरा करने के लिए राजी किया जा रहा होता है।

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' एक पिता और उसकी बेटियों की कहानी है जो अपने बेटियों को कुछ बनाकर अपने सपने पूरा करना चाहते हैं। 'दंगल' फिल्म के ट्रेलर को तीन करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म 23 दिसंबर, 2016 को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन