1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गीता फोगट की शादी को लेकर उत्साहित आमिर ने मेहमानों को दिए खास तोहफें

गीता फोगट की शादी को लेकर उत्साहित आमिर ने मेहमानों को दिए खास तोहफें

 Published : Nov 23, 2016 12:57 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 12:57 pm IST

इन दिनों आमिर की आगामी फिल्म 'दंगल' के अलावा गीता फोगट की शादी भी खूब सुर्खियों में छाई हुई है। आमिर वास्तविक जिंदगी में गीता की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में उन्हें गीता और बबीता फोगट के पिता की भूमिका में दिखाया गया है। इन दिनों आमिर की फिल्म के अलावा गीता फोगट की शादी भी खूब सुर्खियों में छाई हुई है। आमिर वास्तविक जिंदगी में गीता की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े:-

पिछले दिनों खबर आई थीं उन्होंने गीता के लिए शादी का जोड़ा भी खरीदा है और अब कहा जा रहा है कि वह इस शादी से इतने खुश हैं कि उन्होंने सभी के लिए तोहफे खरीदे। गीता 20 नवंबर को शादी के बंधन बंध गईं। फिल्म में किरदार निभाने के बाद, आमिर असल जिंदगी में भी खुद को गीता के पिता समान मानने लगे हैं।

गीता फोगट के लिए आमिर ने कुछ गहने खरीदे और उनके पति पवन कुमार के लिए बेहद आकर्षक घड़ी खरीदी। इसके अलावा, आमिर ने परिवार वालों के साथ शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए भी कुछ न कुछ तोहफें लिए।

आमिर और फोगट परिवार में नजदीकियां इतनी बढ़ गईं हैं कि अब आमिर महावीर फोगट की चारों बेटियों को अपनी बेटियां मान चुके हैं। इसी कारण आमिर, गीता की शादी के लिए निजी तौर पर एक पिता का फर्ज निभाते दिखाई दिए। ‘दंगल’ क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन