1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गीता-बबीता फोगट ने ‘हानिकारक बापू’ को लेकर कही ये बात

गीता-बबीता फोगट ने ‘हानिकारक बापू’ को लेकर कही ये बात

 Published : Nov 19, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Nov 19, 2016 02:15 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘दंगल’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज किया गया गाना 'हानिकारक बापू' भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुई है। इस गाने को लेकर गीता और बबीता फोगट का कहना है कि...

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म दंगल इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा आज कल फिल्म का हाल ही में रिलीज किया गया गाना 'हानिकारक बापू' भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुई है। इस गाने को लेकर गीता और बबीता फोगट का कहना है कि इस गीत ने उनके बचपन की यादें ताजा कर दीं।

इसे भी पढ़े:- गीता फोगट की शादी में ये खास तोहफा दे जा रहे हैं आमिर खान

फोगट बहनों ने कहा, "गाना देखने के बाद हमें सचमुच अपने बचपन के दिन याद आ गए। हमें लगा कि हमारे साथ यह सब फिर से हो रहा है। हमारा प्रशिक्षण, जिस प्रकार हमारे पिता हम पर चीखते थे आदि सब याद आने लगा।" उन्होंने कहा, "हमें गाना देखने में बेहद मजा आया। आमिर ने काफी मेहनत की है और हमारे पिता की सटीक भूमिका निभाई है।"

आमिर ने बाल दिवस के मौके पर अपनी फिल्म 'दंगल' का पहला गाना 'हानिकारक बापू' रिलीज किया था। गाने में गीता और बबीता को अपने पिता व प्रशिक्षक महावीर सिंह फोगट से प्रशिक्षण लेते दिखाया गया है।

यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान पहलवान महावीर का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘दंगल’ क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन