1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गीता फोगट की शादी में ये खास तोहफा दे जा रहे हैं आमिर खान

गीता फोगट की शादी में ये खास तोहफा दे जा रहे हैं आमिर खान

 Published : Nov 18, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 08:02 pm IST

आमिर खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ है वह इसमें बेटियों के पिता भी बने हैं। लेकिन इसके अलावा वह गीता फोगट की शादी में शामिल होने को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। महावीर सिंह फोगट की बड़ी बेटी गीता फोगट अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियन, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट रही है।

इसे भी पढ़े:- आमिर खान ने PM मोदी की नोटबंदी योजना पर कही यह बात

इस हफ्ते की गीता शादी है जिसेमें आमिर खान शिरकत करने वाले हैं। वह उन्हें एक एक खास तोहफा देने जा रहे हैं और यह कुछ खास तोहफा और नहीं बल्कि एक पिता द्वारा दिया जाने वाला शादी का जोड़ा है।

परंपरागत रीति-रिवाज से होने वाली इस शादी में आमिर लड़की वालों की तरफ से शामिल होंगे। गीता की शादी 20 नवंबर को हरियाणा के बलाली गांव में होने जा रही है और आमिर खुद शादी की सारी तैयारियों पर ध्यान दे रहे है।

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' एक पिता और उसकी बेटियों की कहानी है जो अपने बेटियों को कुछ बनाकर अपने सपने पूरा करना चाहते हैं। यह फिल्म क्रिसमस के खास मौके 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन