‘दंगल’ के गाने 'धाकड़ है' पर आमिर खान के चाइनीज फैंस ने लगाए ठुमके
‘दंगल’ के गाने 'धाकड़ है' पर आमिर खान के चाइनीज फैंस ने लगाए ठुमके
Jyoti Jaiswal
Published : Jul 08, 2017 02:05 pm IST, Updated : Jul 08, 2017 02:05 pm IST
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चीन में काफी मशहूर हैं। 'पीके' के बाद आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चाइना में कमाई का रिकॉर्ड बना लिया।
आमिर खान
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चीन में काफी मशहूर हैं। 'पीके' के बाद आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चाइना में कमाई का रिकॉर्ड बना लिया। चीन में आमिर के कितने फैन हैं ये तो हमें पता चल ही चुका है और इसका सबूत एक वीडियो भी है जो आमिर के चाइनीज फैन्स से ‘दंगल’ फिल्म के 'धाकड़' गाने पर तैयार किया है। आमिर के गाए इस गाने में चाइनीज फैन थिरक रहे हैं और आमिर को तोहफे के तौर पर ये वीडियो पेश किया है।
यहां देखिए वीडियो
इस वीडियो में आमिर के चाइनीज फैन डांस और कुश्ती के स्टेप करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो आमिर खान फैन क्लब चाइना के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर डाला गया है। वीडियो के साथ बताया गया है कि इसे 1 हफ्ते की तैयारी और दो दिन की शूटिंग के बाद पूरा गया है।