1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' ने छीना आमिर खान से जैकी चेन का साथ

'दंगल' ने छीना आमिर खान से जैकी चेन का साथ

 Written By: IANS
 Published : May 24, 2015 09:14 am IST,  Updated : May 24, 2015 05:04 pm IST

मुंबई: 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने आगामी भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में स्टार जैकी चेन संग काम करने की अटकलें एक सिरे से खारिज कर दीं। आमिर खान कहते हैं कि 'दंगल' में व्यस्त

जैकी चेन के साथ काम...- India TV Hindi
जैकी चेन के साथ काम नहीं करेंगे आमिर खान

मुंबई: 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने आगामी भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में स्टार जैकी चेन संग काम करने की अटकलें एक सिरे से खारिज कर दीं।

आमिर खान कहते हैं कि 'दंगल' में व्यस्त होने से उनके पास किसी दूसरी फिल्म के लिए वक्त नहीं है। आमिर ने एक साक्षात्कार में कहा कि जैकी चेन निर्माता स्टैनली टान्ग के साथ मिलकर 'कुंग फू योगा' की योजना बना रहे हैं। टान्ग, जैकी की कई फिल्में बना चुके हैं। मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा बनना संभव नहीं है, क्योंकि वे इसी साल शूटिंग कर रहे हैं।

आमिर  ने कहा कि मैं इसमें अभिनय करना चाहूंगा, लेकिन वे सितंबर एवं अक्टूबर में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। उस दौरान में 'दंगल' पर काम करूंगा। मेरी शूटिंग सितंबर से दिसंबर तक चलनी है।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग अगले साल अगस्त या सितंबर में ही शुरू कर सकता हूं। इसलिए मैं उन्हें इतना लंबा इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि वे शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन