1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दंगल’ ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 2000 करोड़ के करीब पहुंची आमिर खान की फिल्म की कमाई

‘दंगल’ ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 2000 करोड़ के करीब पहुंची आमिर खान की फिल्म की कमाई

 Published : Jun 14, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 01:32 pm IST

आमिर खान की फिल्म दंगल की कमाई का आंकड़ा 2000 करोड़ की करीब पहुंच गया है। नॉन इंग्लिश फिल्मों की बात करें, तो आमिर की फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में पाचंवे नंबर पर है।

aamir- India TV Hindi
aamir Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल की कमाई का आंकड़ा 2000 करोड़ की करीब पहुंच गया है। नॉन इंग्लिश फिल्मों की बात करें, तो आमिर की फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में पाचंवे नंबर पर है, वहीं इंग्लिश फिल्मों को भी मिला दिया जाए तो आमिर की फिल्म दंगल 30वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है ।

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट करके आमिर बताया कि आमिर खान की फिल्म दंगल ने जेम्स बॉबिन की फैंटसी एडवेंचर फिल्म को पछाड़ को नंबर 30 पर अपनी जगह बना ली है।

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक दंगल ने फिलहाल 1,941 करोड़ की कमाई कर ली है। जल्द ही फिल्म 2 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

aamir
Image Source : PTIaamir

दंगल की सफलता को देखते हुए जल्द ही बाहुबली 2 भी चाइना में रिलीज की जाएगी।

आपको याद दिला दें, ‘दंगल’ में अभिनेता आमिर खान के साथ साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म को अभिनेता आमिर खान ने भी को-प्रोड्यूस किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन