A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष शर्मा को मिली दूसरी फिल्म, संजय दत्त के साथ आएंगे नजर

आयुष शर्मा को मिली दूसरी फिल्म, संजय दत्त के साथ आएंगे नजर

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने 'लवयात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। अब खबरों की मानें तो उन्हें दूसरी फिल्म मिल गई है।

 Aayush Sharma, Sanjay Dutt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Aayush Sharma, Sanjay Dutt

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने 'लवयात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। अब खबरों की मानें तो उन्हें दूसरी फिल्म मिल गई है। वह संजय दत्त के साथ गैंगस्टर फिल्म में नजर आ सकते हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ''यह बहुत बड़ी गैंगस्टर मूवी होगी। फिल्म के नाम पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। फिल्म को अहमद खान और स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स प्रोड्यूस करेंगे। यह अंडरवर्ल्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।''

अभी संजय के पास आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' और धर्मा प्रोडक्शन की 'कलंक' भी है। 'पानीपत' में संजय के अलावा अर्जुन कपूर, कृति सैनन और पद्मिनी कोल्हापुरी हैं। फिल्म में अजय-अतुल की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है।

उनके दूसरे फिल्म 'कलंक' की बात की जाए तो फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा हैं। फिल्म 1940 के दशक पर आधारित है।

वहीं आयुष शर्मा ने वरीना हुसैन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत की तस्वीरें आईं सामने, देसी गर्ल अवतार में नजर आईं पीसी

2.0 Movie Review विजुअल ट्रीटमेंट के साथ एक अच्छा मैसेज दे रही है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म

प्रियंका की मेहंदी में परिणीति ने इमोशनल होकर शेयर किया एक पोस्ट

Latest Bollywood News