1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका की मेहंदी में परिणीति ने इमोशनल होकर शेयर किया एक पोस्ट

प्रियंका की मेहंदी में परिणीति ने इमोशनल होकर शेयर किया एक पोस्ट

 Published : Dec 02, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 05:43 pm IST

प्रियंका और निक की शादी में परिणीति चोपड़ा ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

parineeti chopra- India TV Hindi
parineeti chopra Image Source : INSTAGRAM/PARINEETICHOPRA

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए जोधपुर गई हुई हैं। प्रियंका और निक 1 तारीख को क्रिस्चन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। प्रियंका और निक की मेंहदी का फंक्शन 30 नवंबर को जोधपुर में ही हुआ था। जहां सभी परिवार और रिश्तेदार मौजूद थे। परिणीति चोपड़ा चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी को लेकर बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। परिणीति का कहना है कि वह खुश है कि सांस्कृतिक रूप से दो अलग संस्कृतियों का मिलन हुआ है।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की मेंहदी की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि निक का अपने परिवार में स्वागत किया और अपने 'जीजू' की प्रशंसा भी की।

उन्होंने कहा, "हम ब्राइडमेड का काम यह सुनिश्चित करना था कि दुल्हन खुश और सहज रहे, लेकिन हमें इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि निक ने ताउम्र ऐसा करने का वादा किया है।"

उन्होंने कहा, "निक जीजू परिवार में आपका स्वागत है। मैं बहुत खुश हूं कि जोनस और चोपड़ा परिवार अब एक हो गए हैं।"

इस जोड़े ने शनिवार को इंस्टाग्राम अपनी 'मेहंदी' की कुछ तस्वीरें भी साझा की।

उन्होंने लिखा, "हमारे रिश्ते में सबसे खास चीजों में से एक चीज परिवार की एकजुटता है, जो एक-दूसरे की सांस्कृति और विश्वास का सम्मान करते हैं।"

उन्होंने कहा, "और इसलिए दोनों रीति-रिवाजों से हमारी शादी की योजना बनाना अद्भुत रहा।"

प्रियंका और निक शनिवार को ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। यह जोड़ा रविवार को हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेगा। 

मेंहदी के फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने मेहंदी के फंक्शन में राजस्थानी आउटफिट पहना था। यह कलरफुल ड्रेस उन पर बहुत जच रहा था।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

जाह्नवी को देखकर फिर याद आईं श्रीदेवी, देखिए दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'खान' हटाया, बताया 'AM' पेंडेंट की सच्चाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन