नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में अपने किरदार को लेकर फिलहाल काफी प्रशंसा कर रहे हैं। इसे फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई जबकि दर्शकों में इसे काफी पसंद किया गया। अभय देओल सिनेमाजगत के उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखा है।
इसे भी पढ़े:-
इसे लेकर उनका कहना है कि एक अभिनेता के रूप में किसी फिल्म की सफलता और असफलता दिमाग में एक छाप छोड़ देती है। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'देव डी' जैसी उनकी फिल्में जहां सफल हुई हैं, वहीं 'आयशा' और 'वन बाइ टू' जैसे फिल्में असफल भी हुई हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्मों की असफलता से प्रभावित होते हैं? उन्होंने बताया, "बिल्कुल, जब फिल्में असफल होती हैं तो उनके लिए यह बहुत दुख का समय होता है। सबकुछ हमें प्रभावित करती हैं, चाहे वह सफलता हो या असफलता।"
अभय ने कहा, "बहुत सारे अभिनेता व्यवहार से संवेदनशील होते हैं, जिन्हें उतार-चढ़ाव प्रभावित करता है।"
फिल्म 'ओए लक्की! लक्की ओए' के अभिनेता अभय का मानना है कि अगर हम पर्यावरण से प्रभावित नहीं होते हैं तो हम जरूर असंवेदनशील हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य में संवेदनशीलता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
Latest Bollywood News