1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब ‘हैप्पी भाग जाएगी’ भी हुई पाकिस्तान में बैन

अब ‘हैप्पी भाग जाएगी’ भी हुई पाकिस्तान में बैन

 Published : Aug 22, 2016 11:18 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 11:18 am IST

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को पहले ही दिन से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। लेकिन जहां एक तरफ यह भारत में शानदार प्रतिक्रिया हासिल कर रही है वहीं इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया।

happy- India TV Hindi
happy

नई दिल्ली: शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को पहले ही दिन से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म में डायना पेंटी, अभय देओल, जिम्मी शेरगिल और अली फजल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन मुद्दसर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म जहां एक तरफ भारत में शानदार प्रतिक्रिया हासिल कर रही है वहीं इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े:-

हालांकि पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने जब इस फिल्म को देखा तो उन्हें काफी पसंद भी आई और उन्हें इसमें बैन करने जैसा कुछ भी नहीं दिखा। लेकिन जब पाकिस्तान के मंत्रालय द्वारा इसे बैन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान को गलत तरीके से दिखाया किया गया है। फिल्म के एक सीन में पाकिस्तानी नेता मोहम्मद अली जिन्ना को जिस तरह से दिखाया गया है उस पर आपत्ति जताई जा रही है। फिल्म में पीयूष मिश्रा द्वारा निभाए गए पाकिस्तानी पुलिस के किरदार पर भी ऐतजार जताया गया है।

फिल्म में डायना अपनी शादी से भागकर गलती से पाकिस्तान पहुंच जाती हैं। फिल्म को भारत में शानदार प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इसमें साफ-सुथरी कॉमेडी दिखाई गई है। ऐसे में फिल्म का पाकिस्तान में बैन होना फिल्म की टीम के लिए चौंकाने वाली बात है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया है इससे पहले रिलीज हुई फिल्म जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म 'ढिशूम' को भी पाकिस्तान में बैन किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन