नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। अभय साल 2014 से बड़े पर्दे से गायब होने के बाद अब इस फिल्म में नजर आए हैं। उनका कहना है कि वह इस दौरान परिवार, यात्रा करने और अभिनय की कार्यशाला में व्यस्त थे। 2014 में आई फिल्म 'वन बाई टू' के बाद अभय शुक्रवार को रिलीज हो रही मुद्दसर अजीज की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़े:-
- अब ‘हैप्पी भाग जाएगी’ भी हुई पाकिस्तान में बैन
- Film Review: कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है 'हैप्पी भाग जाएगी'
अभय ने बताया, "इस दौरान मैं यात्राएं कर रहा था। मैने कैलिफोर्निया में भी काफी वक्त बिताया। मेरा परिवार वहां पर है और अभी मेरी मां भी वहीं हैं। मेरे कुछ मित्र लॉस एंजेलिस में हैं, इसलिए मैंने वहां भी वक्त बिताया।" साथ ही उन्होंने बताया कि इन दो सालों में वह अभिनय की कार्यशाला से भी जुड़े रहे।
निर्माता आनंद एल राय और कृषिका लूला के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में अभय के अलावा डायना पेंटी, जिम्मी शेरगिल, अली फैजल और पीयूष मिश्रा भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए हैं। फिल्म में अभय की भूमिका को भी काफी पसंद किया जा रहा है।