1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, आपत्तिजनक पोस्ट और लिंक हटाने को लेकर दायर की याचिका

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, आपत्तिजनक पोस्ट और लिंक हटाने को लेकर दायर की याचिका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 09, 2026 02:17 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 02:17 pm IST

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में उनको बदनाम करने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक कंटेट को हटाने के लिए याचिक दायर की थी।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जो अभी इंग्लैंड में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेल रहे हैं, उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में उनको लेकर सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को हटाने को लेकर याचिका दायर की थी। इस मामले में अभिषेक शर्मा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए उनके वकील ने एक अतिरिक्त हलफनामा दायर किया जिसमें उन URL की जानकारी है जिनको अभी हटाया जाना बाकी है। वहीं इस मामले को लेकर जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि वह अभिषेक शर्मा द्वारा अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दायर मामले में अंतरिम आदेश जारी करेंगी।

कोर्ट ने मामले में समन किया जारी

अभिषेक शर्मा की तरफ से इस मामले में पेश हुए वकील ने कहा कि एक अतिरिक्त हलफनामा दायर किया गया, जिसमें उन URL की जानकारी है जिन्हें अभी हटाया जाना बाकी है। अभिषेक शर्मा के वकील ने कहा कि हालांकि कुछ पोस्ट पहले ही हटा दी गई हैं, लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट और एक अन्य पोस्ट हैं जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और उनको अब तक नहीं हटाया गया है। वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी अभिषेक शर्मा की इजाजत बिना कमर्शियल मकसद से उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है जिनको हटाया जाना है। इस मामले में मेटा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील ने दोनों सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने की बात कही तो वहीं अमेजन के वकील ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अभिषेक शर्मा की फोटो को बिना मंजूरी इस्तेमाल करने वाले यूआरएल को हटा देंगे।

चौथे टी20 मैच में सभी की अभिषेक पर रहेंगी सभी की नजरें

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला चला तो है लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं टीम इंडिया के सामने अब इस सीरीज को सिर्फ बराबरी पर खत्म करने का मौका है जिसको देखते हुए चौथे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। भारत और इंग्लैंड के बीच में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

भारतीय टीम का ब्रिस्टल में ऐसा रहा है प्रदर्शन, अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती

प्रतिका रावल इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर, रिप्लेसमेंट का हो गया ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल