10 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। 10 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को योगिनी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
10 जुलाई 2026 का पंचांग
- आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि- 10 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी
- भरणी नक्षत्र- 10 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा
- 10 जुलाई 2026 विशेष- योगिनी एकादशी व्रत
10 जुलाई 2026 का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:24 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:10 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:56 पी एम से 03:49 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:19 पी एम से 07:41 पी एम
- अमृत काल- 08:47 ए एम से 10:16 ए एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 10:42 से दोपहर 12:26 तक
- मुंबई- दोपहर पहले 11:05 से दोपहर 12:44 तक
- चंडीगढ़- सुबह 10:43 से दोपहर 12:28 तक
- लखनऊ- सुबह 10:29 से दोपहर 12:12 तक
- भोपाल- सुबह 10:44 से दोपहर 12:25 तक
- कोलकाता- सुबह 10:01 से दोपहर पहले 11:42 तक
- अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:45 तक
- चेन्नई- सुबह 10:38 से दोपहर 12:14 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5: 30 बजे
- सूर्यास्त- शाम 7: 21 बजे
योगिनी एकादशी महत्व
हर साल आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल प्राप्त होता है। साथ ही अनजाने में हुए गलतियों के उलझनों से भी छुटकारा मिलता है।
योगिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त और पारण का समय
- एकादशी तिथि प्रारंभ - जुलाई 10, 2026 को 08:16 ए एम बजे
- एकादशी तिथि समाप्त - जुलाई 11, 2026 को 05:22 ए एम बजे
- योगिनी एकादशी पारण तिथि- 11 जुलाई 2026
- योगिनी एकादशी पारण का समय- 11 जुलाई को 02:03 पी एम से 04:42 पी एम
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
1 अगस्त तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र देव, इन 4 राशियों की बढ़ेगी परेशानी, बरतनी होगी विशेष सावधानी