1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Reno 16, Reno 16c की सेल भारत में शुरू, जानें कहां मिल रहा ऑफर

Oppo Reno 16, Reno 16c की सेल भारत में शुरू, जानें कहां मिल रहा ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 09, 2026 02:09 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 02:17 pm IST

Oppo Reno 16 सीरीज की भारत में सेल शुरू हो गई है। ओप्पो की इस सीरीज में दो फोन Reno 16 और Reno 16c आते हैं। पहली सेल में फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है।

oppo reno 16 series- India TV Hindi
ओप्पो रेनो 16 सीरीज Image Source : OPPO INDIA

Oppo Reno 16 सीरीज की सेल भारत में शुरू हो गई है। ओप्पो की यह मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज पिछले दिनों भारतीय बाजार में पेश किए गए हैं। इन दोनों फोन के अलावा कंपनी ने Oppo Bubble भी पेश किया है, जिसे एक व्यू फाइंडर डिवाइस के तौर पर उतारा गया है। ओप्पो की यह नई Reno 16 सीरीज साल की शुरुआत में पेश हुई Reno 15 सीरीज का अपग्रेड है। पहली सेल में फोन की खरीद पर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।

Oppo Reno 16, Reno 16c पर ऑफर

ओप्पो रेनो 16 सीरीज के ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज में आते हैं। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Reno 16 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 67,999 रुपये में आता है।

Oppo Reno 16c को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 49,999 रुपये और 55,999 रुपये है।

इस फोन की सेल Amazon, Flipkart और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लीडिंग स्टोर पर आयोजित की जा रही है। इन दोनों फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Oppo Reno 16, Reno 16c के फीचर्स

इस सीरीज के Reno 16 में 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 67000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग पर काम करता है। वहीं, Reno 16c में 6.57 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करता है। इसमें भी 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन 7000mAh बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

  Oppo Reno 16 Oppo Reno 16c
डिस्प्ले 6.32 इंच, 120Hz 6.57 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 MediaTek Dimensity 7300
स्टोरेज 12GB, 256GB 12GB, 256GB
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 50MP 50MP + 50MP + 8MP, 50MP
बैटरी 6700mAh, 80W 7000mAh, 80W
OS Android 16, ColorOS 16 Android 16, ColorOS 16

इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Reno 16 में 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। वहीं, Reno 16c में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन Andorid 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं। साथ ही, ये वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें - क्या है Blue Aadhaar? इन तीन तरीकों से कर सकते हैं डाउनलोड 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक