1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. क्या है Blue Aadhaar? इन तीन तरीकों से कर सकते हैं डाउनलोड

क्या है Blue Aadhaar? इन तीन तरीकों से कर सकते हैं डाउनलोड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 09, 2026 01:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 06:57 pm IST

बच्चों के आधार कार्ड, जिसे ब्लू आधार कार्ड भी कहते हैं आप इसे तीन तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं। बच्चों के एडमिशन समेत अन्य सरकारी कामों के लिए इस आधार कार्ड की जरूरत होती है।

Blue Aadhaar- India TV Hindi
ब्लू आधार Image Source : UNSPLASH

Highlights

  • Blue Aadhaar खास तौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है
  • इसमें कोई बायोमैट्रिक डिटेल्स नहीं होती है, केवल डेमोग्राफी डिटेल मिलेगी
  • इस आधार कार्ड को तीन तरीकों से डाउनलोड किया जा सकता है

आधार कार्ड भारतीयों के लिए एक अहम डॉक्यूमेंट है। इसका इस्तेमाल कई सरकारी कामों में किया जाता है। स्कूल-कॉलेज के एडमिशन से लेकर टिकट बुकिंग और बैंकों में अकाउंट ओपन करने के लिए इसकी जरूरत होती है। रेगुलर आधार के अलावा एक ब्लू आधार कार्ड भी होता है। क्या आपने इसके बारे में सुना है? UIDAI किन लोगों के लिए इस आधार कार्ड को जारी करता है?

क्या है ब्लू आधार कार्ड?

UIDAI की वेबसाइट के मुताबिक, 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ब्लू आधार कार्ड बनाया जाता है। इस आधार कार्ड का इस्तेमाल बच्चों के एडमिशन समेत अन्य सरकारी कामों के लिए किया जाता है। यह आधार कार्ड स्पेशल इसलिए है क्योंकि इसमें फिंगरप्रिंट और बायोमैट्रिक स्कैनिंग की जरूरत नहीं होती है। इसमें केवल डेमोग्राफी की डिटेल और बच्चे की तस्वीर होती है। इस आधार कार्ड की वैलिडिटी 5 साल तक ही होती है। बच्चा अगर 5 साल का हो जाएगा तो आपको फिर से नया आधार कार्ड बनवाना होगा। इसमें बच्चे की बायोमैट्रिक डिटेल्स अपडेट की जाएगी।

ब्लू आधार कैसे करें डाउनलोड?

आप इस आधार कार्ड को भी रेगुलर आधार कार्ड की तरह ही इन तीन तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं। आप UIDAI की वेबसाइट, नए आधार ऐप और Digilocker ऐप के जरिए इसका डिजिटल वर्जन डाउनलोड कर पाएंगे।

  1. नए आधार ऐप से
  2. UIDAI की वेबसाइट से
  3. Digilocker ऐप से

आधार ऐप से कैसे करें डाउनलोड?

  • इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपनी प्रोफाइल में लॉग-इन करना होगा।
  • इसके बाद आप प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Add Profile को सेलेक्ट करें।
  • नए प्रोफाइल के लिए 4 डिजिट का पिन क्रिएट करें।
  • ब्लू आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें पैरेंट्स का रजिस्टर्ड नंबर डालें।
  • OTP प्राप्त होने पर इसे एंटर करें।
  • वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UIDAI वेबसाइट से करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • यहां ब्लू आधार कार्ड की डिटेल, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद OTP सेंड करे और दर्ज करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Digilocker ऐप से कैसे करें डाउनलोड?

  • Digilocker ऐप में लॉग-इन करें।
  • यहां आपको सर्च टैब में आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा।
  • कार्ड एक्सेस करने की परमिशन दें और डिटेल भर दें।
  • इसके बाद Get Document पर क्लिक करें और OTP वेरिफाई कर दें।
  • फिर आपको Issued Document सेक्शन में जाना होगा।
  • आधार कार्ड यहां से आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - क्या है BharatFS AI सिस्टम? 24 घंटे पहले मिलेगा भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसे करता है काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक