1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 11,999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का पहला 5G फोन, Flipkart पर शुरू हुई सेल

11,999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का पहला 5G फोन, Flipkart पर शुरू हुई सेल

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 08, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 01:33 pm IST

ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली देसी कंपनी Mivi के पहले स्मार्टफोन One 5G की सेल आज यानी 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। 6000mAh बैटरी वाला यह फोन महज 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।

mivi one 5g- India TV Hindi
मिवी वन 5जी Image Source : MIVI

Mivi के पहले 5G स्मार्टफोन One 5G की सेल भारत में शुरू हो गई है। पिछले महीने लॉन्च हुआ यह फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। हैदराबाद बेस्ड कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है, जो देखने में iPhone 16 जैसा लगता है।

पहली सेल में ऑफर

Mivi का यह बजट फ्रेंडली फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM+ 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,999 रुपये और 16,499 रुपये है। यह फोन पांच कलर ऑप्शन- ब्लू, बरगंडी, डार्क ब्लू, ग्रीन और पिंक में आता है।

पहली सेल में इसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कल यानी 9 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो रही है। आज यानी 8 अक्टूबर को यह सेल फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स के लिए आयोजित की जाएगी।

Mivi One 5G के फीचर्स

Mivi का यह पहला स्मार्टफोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया देखने को मिलेगा। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Mivi One 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 6000mAh
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16

Mivi One में कंपनी ने Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसमें कोई कस्टमाइज्ड OS नहीं यूज किया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। बैक में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 6000mAh की बैटरी और USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए मिवी के इस बजट फ्रेंडली फोन में 5G/4G/LTE/3G/2G, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला वाटरप्रूफ फोन, भींगने पर नहीं होगा खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।