1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधार ऐप में जुड़ेगा नया फीचर, 1 जुलाई से फ्री में अपडेट कर पाएंगे ई-मेल अड्रेस

आधार ऐप में जुड़ेगा नया फीचर, 1 जुलाई से फ्री में अपडेट कर पाएंगे ई-मेल अड्रेस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 24, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 05:18 pm IST

आधार कार्ड में ई-मेल अड्रेस अपडेट कराने के लिए आपको पैसे नहीं देना होगा। UIDAI 1 जुलाई से नए आधार ऐप में खास फीचर जोड़ने वाला है, जिसमें यूजर्स अपने आधार कार्ड से लिंक ई-मेल अड्रेस को अपडेट कर सकेंगे।

Aadhaar App- India TV Hindi
आधार ऐप Image Source : UIDAI

UIDAI लोगों की सहूलियत के लिए 1 जुलाई से नए आधार ऐप में मोबाइल नंबर, अड्रेस के साथ-साथ ई-मेल अड्रेस लिंक या अपडेट करने वाला फीचर जोड़ने वाला है। यह सर्विस शुरू में फ्री रहेगी, जिसमें यूजर्स अपने आधार कार्ड के साथ ई-मेल अड्रेस अपडेट करा सकेंगे। आम तौर पर आधार कार्ड से साथ ई-मेल अड्रेस अपडेट कराने के लिए 75 रुपये चार्ज किया जाता है, लेकिन 1 जुलाई से यह पूरी तरह फ्री रहेगा।

फ्री में अपडेट कराएं ई-मेल

UIDAI के मुताबिक, आधार कार्ड धारक 1 जुलाई 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2026 तक अपने आधार कार्ड के साथ ई-मेल अड्रेस फ्री में अपडेट करा सकेंगे। तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम को देखते हुए UIDAI ने लोगों को आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर के अलावा ई-मेल अड्रेस भी जोड़ने की सलाह दी है।

ई-मेल अड्रेस अपडेट कराने का फायदा ये मिलेगा कि यूजर्स को आधार कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और अपडेट समय पर मिलते रहेंगे। यही नहीं, आधार कार्ड का OTP भी ई-मेल अड्रेस पर प्राप्त होगा। अगर, आपने अभी तक अपने आधार कार्ड के साथ अपना ई-मेल नहीं जोड़ा है तो फ्री में अपडेट करने का यह सुनहरा मौका है। आधार कार्ड में ई-मेल अड्रेस अपडेट करने के लिए आपके फोन में नए आधार ऐप का होना जरूरी है। यह ऐप Andorid 9 और iOS 16 से ऊपर के वर्जन में काम करता है।

इस तरह करें ई-मेल अपडेट

  • आधार ऐप के अलावा आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर भी आधार कार्ड के साथ ई-मेल अपडेट कर सकते हैं।
  • आप आधार की वेबसाइट पर जाकर ई-मेल वेरिफिकेशन पेज पर जाएं।
  • यहां अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • फिर वेरिफाई ई-मेल अड्रेस वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और रिक्वेस्ट सबमिट करें।
  • यहां आपको अपने आधार कार्ड के साथ लिंक ई-मेल अड्रेस का पता लग जाएगा।

आप नए आधार ऐप में जाकर भी अपने कार्ड से लिंक ई-मेल अड्रेस का पता लगा सकते हैं।

  • इसके लिए आपको फोन में नया आधार ऐप इंस्टॉल करना होगा।
  • ऐप में लॉग-इन करने के बाद प्रोफाइल वाले ऑप्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रोफाइव वाले सेक्शन में आपकी ई-मेल अड्रेस की जानकारी मिल जाएगी।
  • नीचे अपडेट डिटेल्स वाले ऑप्शन पर टैप करके आधार कार्ड से लिंक ई-मेल अड्रेस को अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Redmi Note 17 में मिलेगी 9000mAh की दमदार बैटरी? लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक