Redmi Note 17 सीरीज से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं। रेडमी की यह अपकमिंग मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज में 9000mAh की तगड़ी बैटरी मिल सकती है। साथ ही, इसके प्रोसेसर के बारे में भी डिटेल रिवील हुई है। रेडमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Redmi Note 15 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल Note 15 SE लॉन्च किया है। रेडमी की यह सीरीज पिछले साल चीन समेत ग्लोबल मार्केट में पेश की गई थी।
9000mAh बैटरी वाला फोन
Redmi Note 17 Series से जुड़ी लीक चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नोट सीरीज 9,000mAh बैटरी के साथ आएगी, जो अब तक की सबसे तगड़ी बैटरी वाली सीरीज होगी। इसमें 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, यह हाई वॉल्यूम डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीरीज ड्यूरेबल भी होगी। इसमें फ्लैगशिप ग्रेड वाटर रेसिस्टेंट से साथ-साथ ड्रॉप प्रोटेक्शन फीचर मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन सीरीज को Qualcomm Snapdragon 6 Series के चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसमें Gen 5 चिपसेट यूज किया जा सकता है, जो 4nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।
Redmi Note 17 Pro Max
इसके अलावा टिप्स्टर ने ये भी दावा किया है कि इस सीरीज में एक 10,000mAh बैटरी वाला मॉडल हो सकता है। इसे Redmi Note 17 Pro Max के नाम से पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अगस्त और सितंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में EEC सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है। वहीं, फोन GSMA पर भी लिस्ट किया गया है।
रेडमी इसके अलावा K90 Ultra स्मार्टफोन को जल्द चीनी मार्केट में लॉन्च करने वाला है। इस फोन को हाल ही में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। Redmi K90 Ultra के बारे में पहले जो लीक रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। यह चिपसेट इस साल लॉन्च होने वाले लगभग सभी फ्लैगशिप फोन में यूज किया गया है। इसके अलावा फोन में बिल्ट-इन एक्टिव फैन मिलेगा, जो डिवाइस को गर्म होने से बचाएगा।
यह भी पढ़ें - UPI यूजर्स के लिए NPCI ला रहा नया फीचर, एक ही जगह दिखेंगे सभी ऑटोमैटिक पेमेंट्स