1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अबराम ने अपनी मम्मी को बनाया 'ममी', देखें क्यूट तस्वीर

अबराम ने अपनी मम्मी को बनाया 'ममी', देखें क्यूट तस्वीर

अभिनेता शाहरुख खान अक्सर अपने राजदुलारे बेटे अबराम की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेकिन अबराम की मां गौरी कम ही अबराम के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। गौरी सोशल मीडिया में पति शाहरुख जितनी ऐक्टिव भी नहीं हैं।

gauri abram- India TV Hindi
gauri abram

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान अक्सर अपने राजदुलारे बेटे अबराम की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेकिन अबराम की मां गौरी कम ही अबराम के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। गौरी सोशल मीडिया में पति शाहरुख जितनी ऐक्टिव भी नहीं हैं। वह सिर्फ अपने काम के लिए ही सोशल साइट्स का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन इस बार गौरी ने अपनी और अबराम की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

गौरी ने लिखा है, ‘’वो पल जब आपको अच्छी मम्मी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाये।‘’

मैसेज देखकर लगता है मां ने बेटे के लिए प्यारा सा मैसेज लिखा है, लेकिन जब तस्वीर पर नजर जाती है तो समझ आता है गौरी ने यहां मम्मी का शब्द का इस्तेमाल किसी और मम्मी के लिए किया है। तस्वीर में अबराम ने मां गौरी को टॉयलेट पेपर से रैप कर दिया है और उन्हें किस कर रहे हैं।

शाहरुख और गौरी ऐसे माता-पिता हैं जो काम की व्यस्तता के बावजूद अपने बच्चों को पूरा वक्त देते हैं। हाल ही में अबराम को उनके पैरेंट्स ने एक ट्री हाउस गिफ्ट किया था। 

देखिए ट्री हाउस के अंदर अबराम मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News