1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडियन चंदन प्रभाकर बनें पिता, शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर

कॉमेडियन चंदन प्रभाकर बनें पिता, शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर

 Published : Apr 03, 2017 01:13 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 01:16 pm IST

कपिल-सुनील विवाद के बीच एक अच्छी खबर आई है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाले का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर पिता बन गए हैं।

chandhan prabhakar- India TV Hindi
chandhan prabhakar

मुंबई: कपिल-सुनील विवाद के बीच एक अच्छी खबर आई है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाले का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर पिता बन गए हैं।

कपिल-सुनील विवाद के बाद सुनील का साथ देते हुए चंदन ने शो तो छोड़ दिया लेकिन वे इस मामले से दूर अपनी बेटी के साथ इस नई खुशी का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें पिछले हफ्ते ही चंदन एक बेटी के पिता बने हैं।

अभी तक उनकी बच्ची की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी लेकिन अब चंदन ने ट्विटर पर अपनी परी की प्यारी सी फोटो साझा की है। फोटो के साथ चंदन ने लिखा है, ‘’मैं और मेरी बेटी। इस भावना को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। लव।‘’

चंदू ने अपनी पत्नी नंदिनी खन्ना को भी इस प्यारी सी सौगात के लिए धन्यवाद कहा। पत्नी के लिए उन्होंने लिखा- अपनी खुशी को शब्दों में बयां करने की कोशिश कर रहा हूं। धन्यवाद नंदनी। खूब सारा प्यार और हग। यह चंदन का पहला बच्चा है इसलिए चंदन के पैर जमीन पर नहीं टिक रहे हैं।

चंदन ने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है जल्द ही चंदन बच्ची के नाम से हमें अवगत कराएंगे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में चंदन ने कहा था कि वो पिता बनने के इस पल को एंजॉय करना चाहते हैं, और किसी भी विवाद पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।

चंदन प्रभाकर मशहूर स्टैड अप कॉमेडियन हैं। चंदन को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के सीजन 3 में दूसरा स्थान मिला था। चंदन को पॉपुलरिटी कलर्स के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो से मिली। वहां चंदन राजू नौकर के किरदार में दिखते थे। बाद में जब सोनी के साथ द कपिल शर्मा शो शुरू हुआ तो चंदन बन गए चंदू चायवाले।

फिलहाल सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर के बिना ‘द कपिल शर्मा शो’ चल (नहीं चल) रहा है। कपिल-सुनील विवाद के बाद शो के दो एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। 

आगे स्लाइड में देखिए चंदन प्रभाकर की शादी की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन