1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-कटरीना ने मुंबई में शुरू की 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग

सलमान-कटरीना ने मुंबई में शुरू की 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग

 Published : Apr 03, 2017 03:00 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 03:00 pm IST

अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल हाल ही में ऑस्ट्रिया में शूट हुआ है। अब इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शूट हो रहा है।

tiger zinda hai- India TV Hindi
tiger zinda hai

मुंबई: अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल हाल ही में ऑस्ट्रिया में शूट हुआ है। अब इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल मुंबई में शूट हो रहा है। खबर है कि मुंबई के यशराज स्टूडियो में ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग शुरू भी हो गई है। करीब 10 दिन तक इस स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग होगी।

मुंबई में शूटिंग का शेड्यूल खत्म करके सलमान खान और कैटरीना कैफ दुबई और फिर मोरोक्को के लिए रवाना होंगे। फिल्म के अगेल शेड्यूल की शूटिंग वही होगी। सलमान को इस फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म करनी है क्योंकि इसके बाद दबंग खान अपने ‘द बंग’ कन्सर्ट में व्यस्त हो जाएंगे।

आपको बता दें, ऑस्ट्रिया में सिर्फ एक रोमांटिक गाने की शूटिंग हुई है। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है।

हाल ही में सलमान खान ने कटरीना के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी और लिखा था,’ बैक टूगेदर फॉर टाइगर जिंदा है’

यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है। उस फिल्म में भी सलमान और कटरीना लीड रोल में थे। ‘एक था टाइगर’ ने बड़े परदे पर धमाल मचा दिया था।

एक बार फिर फैंस इस जोड़ी को एकसाथ देखने के लिए बेताब है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में बड़े परदे पर रिलीज होगी।

​आगे स्लाइड में पढ़िए सलमान-कटरीना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन