मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की तरह ही अभिनेता इरफान खान ने भी अपने बुरे वक्त में भी स्माइल करना नहीं छोड़ा और अपनी उम्मीदें नहीं खोईं। एक्टर एक रेयर कैंसर न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। लंदन में अपने इलाज करा रहे इरफान के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। इरफान खान दिवाली के बाद इंडिया वापस आने वाले हैं।
लंदन में लंबे समय तक अपना इलाज कराने के बाद इरफान खान दोबारा फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं, वो जल्द ही साल 2017 की हिट फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक एक-दो दिन में इरफान खान मुंबई लौट सकते हैं। इरफान का लौटना ही हमारे लिए खुशी की बात है, हिंदी मीडियम के सीक्वल के बारे में सुनकर तो उनके फैंस को दोहरी खुशी मिल रही है। दिसंबर के पहले हफ्ते में फिल्म पर काम शुरू हो सकता है। फिल्म के निर्माता लंदन में ही इरफान खान से मिले और स्क्रिप्ट पर बात की। इरफान को स्क्रिप्ट अच्छी लगी और वो इस फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हो गए।
Image Source : Twitterइरफान खान
खबरों के मुताबिक हिंदी मीडियम का सीक्वल दिनेश विजान की Maddock Films के तले ही बनेगा। फिल्म में 10 साल के बाद की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में इरफान राज के किरदार में थे। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी, बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन किया था। इरफान खान के साथ इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी थीं।
इरफान ने उस वक्त अपने फैंस को सदमे में डाल दिया था जब उन्होंने अपनी रेयर डिजीज के बारे में लोगों को बताया।
Also Read:
इतने करोड़ की रियासत के मालिक हैं रणवीर सिंह, जीते हैं बाजीराव जैसी जिंदगी, पहनते हैं 70 लाख के जूते
Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब
रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट
Latest Bollywood News