1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इतने करोड़ की रियासत के मालिक हैं रणवीर सिंह, पहनते हैं 70 लाख के जूते, जीते हैं बाजीराव जैसी जिंदगी

इतने करोड़ की रियासत के मालिक हैं रणवीर सिंह, पहनते हैं 70 लाख के जूते, जीते हैं बाजीराव जैसी जिंदगी

 Published : Oct 23, 2018 08:28 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 08:33 pm IST

रणवीर सिंह बेहद अमीर घराने के हैं। उनके पिता के पास काफी संपत्ति है। हालांकि रणवीर सिंह खुद भी काफी अमीर हो चुके हैं।

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, सोनम कपूर-आनंद आहूजा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के बाद अब अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया साइट पर ऐलान किया कि अगले महीने 14 और 15 तारीख को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों के मुताबिक दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होगी, यहां से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी। रणवीर और दीपिका की शादी में सिर्फ 30-35 लोगों को ही इन्वाइट किया जाएगा। हालांकि मुंबई में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन हो सकता है जहां फिल्म जगत की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

रणवीर सिंह बेहद अमीर घराने के हैं। उनके पिता के पास काफी संपत्ति है। हालांकि रणवीर सिंह खुद भी काफी अमीर हो चुके हैं, अपनी फिल्मों के लिए 18-20 करोड़ लेने वाले रणवीर के पास बंगले, लग्जरी गाड़ियां मिलाकर करीब 136 करोड़ की संपत्ति है। रणवीर के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट भी है, जो हाल ही में उन्होंने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रणवीर सिंह के पास गोवा में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा है। उनके पास 6.8 लाख की एक विंटेज बाइक भी है। मुंबई के गोरेगांव में भी रणवीर के पास 10 करोड़ का एक फ्लैट है। रणवीर के पास बहुत सारी कारें भी हैं। उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड (3.29 करोड़ रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), मारुति सिआज (10.97 लाख रुपए), लैंड रोवर रेंज (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए) और मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए) जैसी गाड़ियां हैं। 

रणवीर के पास कपड़ों और जूतों का भी काफी अच्छा कलेक्शन है। उनका स्टाइल बिल्कुल अलग है, उनके फैशन सेंस पर तो दीपिका ने भी कहा था कि वो इसे झेलती हैं। रणवीर के पास 1 हजार से भी ज्यादा जूते हैं जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। रणवीर सिंह को उनकी फिल्म सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी ने 5 लाख की एक घड़ी भी गिफ्ट की है।

रणवीर को इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 8 साल हो चुके हैं, 8 सालों में रणवीर ने 13 फिल्में की हैं। जिसमें कई फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। पद्मावत ने तो 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। रणवीर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बैंड बाजा बारात से की थी। इसके बाद उन्होंने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'रामलीला', 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी' और बेफिक्रे जैसी कई फिल्में की। 14-15 नवंबर को रणवीर और दीपिका शादी करने जा रहे हैं, हमारी तरफ से उन्हें शादी की शुभकामनाएं।

Also Read: Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

Also Read: रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन