1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी' के तीसरे पार्ट के लिए हो जाइए तैयार

अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी' के तीसरे पार्ट के लिए हो जाइए तैयार

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ की कमाई की थी।

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ की कमाई की थी। अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही कयास लगने लगे थे कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा।

इस बारे में जब फिल्म के कलाकार सौरभ शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने इसकी पुष्टि भी कर दी। दिग्गज अभिनेता कहा 'जॉली एलएलबी' की तीसरी कड़ी में फिर से न्यायाधीश सुंदरलाल त्रिपाठी का किरदार निभाने को लेकर वो बेहद उत्सुक हैं। शुक्ला को इस किरदार के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

वर्ष की शुरुआत में 'जॉली एलएलबी 3' के निर्माण पर विचार किए जाने संबंधी घोषणा की गई थी।

फिल्म निर्माताओं द्वारा इस फिल्म के लिए संपर्क करने के सवाल पर शुक्ला ने कहा, "अभी तक नहीं। यदि वे (फिल्म निर्माता) इस फिल्म की घोषणा करते, तब यह बनने की प्रक्रिया में होती। एक बार जब फिल्म की पटकथा तैयार हो जाएगी, उसके बाद ही वे कलाकारों से संपर्क करेंगे। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करूंगा।"

इस सफल फिल्म की तीसरी कड़ी का निर्माण शुरू होने में अभी देर है और इस बीच रंगमंच से भी संबद्ध रहे लेखक एवं निर्देशक शुक्ला मुंबई में अपने व्यंग्यात्मक नाटक '2 टू टैंगो, 3 टू जाइव' की 100वीं प्रस्तुति देने वाले हैं।

Latest Bollywood News