1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Malang Movie: अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पटानी 'मलंग' में एक साथ आएंगे नजर

Malang Movie: अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पटानी 'मलंग' में एक साथ आएंगे नजर

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर, कुणाल खेमू एक साथ डॉयरेक्टर मोहित सुरी की एक्शन थ्रीलर फिल्म मलंग में नजर आएंगे। सोमवार की सुबह इस फिल्म के ऑफिशियल पेज से फिल्म के स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है कि यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज की जाएगी।

<p>Malang Movie</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Malang Movie

नई दिल्ली: आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर, कुणाल खेमू एक साथ डॉयरेक्टर मोहित सूरी की एक्शन थ्रीलर फिल्म मलंग में नजर आएंगे। सोमवार की सुबह इस फिल्म के ऑफिशियल पेज से फिल्म के स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है कि यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज की जाएगी। डॉयरेक्टर मोहित सूरी ने सोशल मीडिया पेज से इस फिल्म के स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक जारी किया वहीं कुणाल खेमू ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्रेजी, इंटेन्स से भरपूर #Malang. फिल्म के बारे में बात करते हुए डॉयरेक्टर मोहित ने लिखा कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, क्रेजी और पागलपंती से भरपूर होने वाली है।

जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि फिल्म मलंग का प्रोडक्शन भूषण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय कर रहे हैं। मलंग अगले साल 2020 वेलेंटाइन के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पटानी जल्द ही मलंग में साथ काम करते दिखेंगे। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बन रही मलंग एक रिवेंज ड्रामा है। फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। अनिल कपूर वो शख्स हैं जिनकी झोली में बैक टू बैक फिल्में हैं।

अनिल कपूर की फिल्म टोटल धमाल पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी है। वहीं दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आएंगी। कुणाल खेमू आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें:

एवरेस्ट फतह करने वाली पहली दिव्यांग भारतीय अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक में लीड रोल करेंगी आलिया भट्ट

छिछोरे के सेट पर श्रद्धा कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काटा केक, देखिए तस्वीरें

यंका चोपड़ा को UNICEF की सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग को लेकर पाकिस्तान में ऑनलाइन मुहिम

Latest Bollywood News