ऐश्वर्या राय की भाभी श्रिमा ने ऐश संबंधी कई ऐसे राज़ खोले। उन्होंने बताया क्या आखिर क्या है उनका घर का नाम।
Aishwarya
नई दिल्ली: खूबसूरत अदाकरा ऐश्वर्या राय बच्चन के लाखों चाहने वाले है। इतना ही नहीं हमेशा उनकी फैमली तारीफ करती ही नजर आती हैं। अभिषेक बच्चन से लेकर अमिताभ बच्चन तक हमेशा उनकी तारीफ़ ही करते रहते हैं कि वह किस तरह से अपने घर को मैनेज करती हैं। ऐश के निक नाम से फेमस ऐश्वर्या का और ही कुछ नाम है। जिसे सुनकर आपके चेहरे पर प्यारभरी मुस्कान आ जाएगी।
जहां एक ओर ऐश की ससुराल में अपने ही जलवे है तो मायके में भी इससे कम नहीं है। वह बड़ों में ही नहीं छोटों की भी सबसे फेवरेट पर्सन है। ऐश्वर्या राय की भाभी श्रिमा ने ऐश संबंधी कई ऐसे राज़ खोले। जिसे हर फैंस सुनना चाहता है। श्रिमा ने सोशल मीडिया में ऐश के फैंस को कई सवालों के जवाब दिए।
Image Source : instrgramAish nick name
श्रिमा राय से एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पूछा कि आप अपने बच्चों को कैसे बताती हैं कि उनकी आंटी (ऐश्वर्या) इतनी फेमस हैं? जिस पर श्रिमा ने कहा, मेरे घर पर कभी इस टॉपिक पर बात नहीं होती। उन्हें घर में बच्चे 'गुलू मामी' के नाम से बुलाते हैं। बच्चों के साथ उनका एक खास लगाव भी है।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या को बच्चें बहुत ज्यादा पसंद है। इतना ही नहीं उनके पति अभिषेक बच्चन को भी छोटे बच्चों से बहुत ही ज्यादा लगाव है।