नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में खूबसूरत ऐश बिना बालों के नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ लिखा है कि ऐश ने अपने खूबसूरत बाल श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में भेंट कर दिया।
वायरल हुई इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'हर वक्त खूबसूरत दिखना ही असली खूबसूरती है... ईश्वर पर वह खूबसूरती न्यौछावर कर देना और भी खूबसूरत है। भगवान के सामने चाहे दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत हो या कोई साधारण-सी बूढ़ी महिला, उनके लिए दोनों समान हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने बाल तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दान दे दिए हैं।'
ऐश्वर्या का ये रूप देखकर हर कोई हैरान हो गया। लोगों को आश्चर्य होने लगा कि एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती का ध्यान न रखते हुए अपने बाल भगवान को चढ़ा दिये। खैर हम आपको बता दें, वायरल हुई ये तस्वीर सिर्फ किसी के खुरापाती दिमाग और फोटोशॉप का कमाल है। नीचे देखिए ये ऐश की रियल तस्वीर है जिसे मॉर्फ किया गया है।
यह तस्वीर काफी पुरानी है। ऐश वहां मंदिर के दर्शन के लिए जाती रहती हैं। तो आपको भी ये तस्वीर और ऐसा मैसेज दिखे तो इसके झांसे में मत आइएगा। ये वायरल तस्वीर फेक है।
Latest Bollywood News