1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय ने बेटी के साथ विदेश में फहराया तिरंगा, इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

ऐश्वर्या राय ने बेटी के साथ विदेश में फहराया तिरंगा, इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

 Published : Aug 12, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 02:57 pm IST

ऐशवर्या राय बच्चन बेटी के साथ आईएफएफएम 2017 में वेस्टपेक अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर पहुंची। यहां ऐश ने फेडरेशन स्क्वायर में तिरंगा फहराया।

aishwarya 1- India TV Hindi
aishwarya 1

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बेटी के साथ मेलबर्न में हैं। ऐश आज अपनी बेटी के साथ आईएफएफएम 2017 में वेस्टपेक अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर पहुंची। यहां ऐश ने फेडरेशन स्क्वायर में तिरंगा फहराया। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी इस कार्यक्रम में अपनी मां का साथ देती दिखी। इस दौरान ऐशवर्या ने सफेद रंग का सूट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। सभी की निगाहें ऐश पर ही जाकर थम रही थी।

ऐश की बेटी आराध्या भी किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी। आराध्या ने सफेद रंग का लहंगा पहना था। जिस वक्त राष्ट्रगान बज रहा था आराध्या तिरंगे को सैल्यूट करती दिखी। इस दौरान आईएजैसे ही नेशनल एन्थम बजने लगा इसके बाद अराध्या फ्लैग को सेल्यूट करती करती हुई भी नजर आईं।

दरअसल, मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत भारतीय तिरंगा फहरा कर की गई। इसके बाद ऐश्वर्या का सम्मान भी किया गया। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस सेरेमनी में तिरंगा फहराने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। 

सोशल मीडिया से जुड़ने वाली हैं ऐश?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन