बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी शनिवार को मुंबई के जियो सेंटर में श्लोका मेहता से हो रही है। वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आकाश अंबानी की बारात शाम जियो टावर पहुंचेगी। शाम 6:30 बजे करीब बारात स्वागत और नाश्ता होगा। वहीं 8:01 तक हस्त मिलाप की रस्म होगी। इसके बाद डिनर होगा। अंबानी परिवार का घर एंटीलिया भी फूलों से सजा हुआ है।
11:32 PM: श्लोका मेहता एंट्री करते हुए।
11:00 PM: अंबानी परिवार की ऐसे हुई एंट्री।
10:30 PM: बारात में डांस करते हुए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की तस्वीरें...
09:48: जयमाला सेरेमनी में कुछ इस तरह नज़र आए आकाश और श्लोका।
09:39 PM: रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी के साथ।
Raveena Tandon with husband Anil Thadani
09:01 PM: जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा।
आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ शादी में पहुंच चुके हैं।
Akash Ambani-Shloka Mehta Wedding Live
आकाश के छोटे भाई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी पहुंच चुके हैं।
मनीष मल्होत्रा।
Akash Ambani-Shloka Mehta Wedding Live
म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर।
मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी।
Akash Ambani-Shloka Mehta Wedding Live
इससे पहले अंबानी परिवार ने अन्न सेवा की थी। इसमें उन्होंने लगभग दो हजार अनाथ बच्चों को खाना परोसा था।
वेन्यू को सजाने के लिए खास जापान से फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा हाथी और घोड़े की खास डमी बनाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को NSCI में माला और मेहंदी फंक्शन हुआ था। वहीं, संगीत सेरेमनी में श्लोका मेहता ने अपनी मम्मी के साथ अनुष्का शर्मा के गाने पर डांस किया था।
शादी के बाद होगा मंगल पाठ
शादी के बाद आकाश अंबानी 10 मार्च को मंगल पाठ रखा जाएगा और 11 मार्च को रिसेप्शन दिया जाएगा। इस रिसेप्शन में भी बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड के कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में अमेरिकी बैंड मेरून 5 परफॉर्म करेगा।
मुकेश अंबानी ने मुंबई में तैनात करीब 50 हजार पुलिसकर्मियों को मिठाई के डिब्बे भेजे। PTI को मिठाई का डिब्बा पाने वाले एक पुलिसकर्मी ने बताया कि डिब्बों में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता और बच्चों के नाम का एक कार्ड भी है। उन्होंने कहा, 'मुझे थाने से डिब्बा दिया गया और पता चला कि अंबानी के पुत्र के विवाह के अवसर पर उनके परिवार द्वारा यह भेजा गया है।