आज आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड सभी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है।
आकाश अंबानी की शादी मुंबई के जियो सेंटर में होने जा रही है।
शादी में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी का पूरा परिवार शामिल हुआ है।
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। वाइट कलर के कपड़ों में वह हैंडसम लग रहे हैं। वहीं गौरी सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद सुंदर लग रही हैं।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे।
आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ शादी में पहुंचे।
रणबीर कपूर शादी में अयान मुखर्जी और करण जौहर के साथ पहुंचे। तीनो ही बैचलर बहुत हैंडसम लग रहे हैं।
जैकी श्रॉफ वाइट कलर का धोती-कुर्ता पहने और मल्टीकलर का दुपट्टा लिए हुए हैं।
लंदन से इंडिया आई हुई प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु और भाई सिद्धार्थ के साथ शादी में पहुंची।
क्रिकेटर हार्दिक पांडया और उनके भाई क्रुणाल पांड्या और अपनी भाभी के साथ शादी में पहुंचे।
क्रिकेटर जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे।