1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वारिस' के सेट पर आग में फंसे अक्षय डोगरा

'वारिस' के सेट पर आग में फंसे अक्षय डोगरा

अक्षय डोगरा एक भारतीय अभिनेता है । इन्होंने कई हिंदी कार्यक्रमों में कार्य किया है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित टीवी शो 'वारिस' की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई।

akshay dogra- India TV Hindi
akshay dogra

मुंबई, अक्षय डोगरा एक भारतीय अभिनेता है। इन्होंने कई हिंदी कार्यक्रमों में कार्य किया है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित टीवी शो 'वारिस' की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई। जिसमें अक्षय डोगरा फंस गए।
इसे भी पढ़े:-

अभिनेता का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि वह इस दुर्घटना में सकुशल बच गए। 'एंड टीवी' के शो के जगन की भूमिका निभा रहे अक्षय को एक दृश्य में पृष्ठभूमि में फसल में लगी आग के सामने अपने दुश्मन के साथ लड़ाई करनी थी। तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनके कुर्ते में आग लग गई है। यह दुर्घटना पिछले सप्ताह हुई थी।

अक्षय ने एक बयान में कहा, "मैं बचपन से ही आग से बेहद डरता हूं। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर मुझे दृश्य को विश्वसनीय दिखाने के लिए अपना सौ प्रतिशत देना होता है। मैं खुशकिस्मत हूं कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी।" 'वारिस' सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित है और इसमें एक मां को अपनी बेटी को बेटे की तरह पालते दिखाया गया है।

Latest Bollywood News