A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार का फैंस को दिवाली पर धमाकेदार तोहफा, नई फिल्म 'राम सेतु' का पोस्टर किया रिलीज

अक्षय कुमार का फैंस को दिवाली पर धमाकेदार तोहफा, नई फिल्म 'राम सेतु' का पोस्टर किया रिलीज

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने फैंस को दिवाली पर धमाकेदार तोहफा दिया है।

Akshay Kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR Akshay Kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने फैंस को दिवाली पर धमाकेदार तोहफा दिया है। अक्षय कुमार ने अब से कुछ देर पहले अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम राम सेतु है। साथ ही अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के पोस्टर में अक्षय का लुक अब तक की उनकी सभी फिल्मों से सबसे अलग लग रहा है। 

हाथ में थाल पकड़े मुस्कुराती नजर आईं कंगना रनौत, दिवाली के दिन किया भाभी का गृहप्रवेश

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बैक टू बैक दो पोस्ट किए हैं। इन दोनों ही पोस्ट में अक्षय का लुक नजर आ रहा है साथ ही पीछे का बैकग्राउंड भी बदला हुआ है। पोस्टर को रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतुआप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।' 

Diwali 2020: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, सेलिब्रिटीज ने ऐसे दी दिवाली की बधाई

रामसेतु फिल्म के पोस्टर में अक्षय का लुक बेहतरीन लग रहा है। पोस्टर में अक्षय के बाल बड़े हुए हैं, चश्मा लगाया हुआ है और साइड में बैग भी टांगा हुआ है। तस्वीर में अक्षय ग्रे कलर की शर्ट के साथ ब्राउन कलर का कॉर्गो पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और सिर नीचे की ओर झुकाया हुआ है। इस तस्वीर को देखकर इतना तो जरूर है कि दिवाली पर अक्षय का ये शानदार लुक उनके फैंस को जरूर पसंद आएगा। 

अक्षय की इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे जबकि निर्माता अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा हैं। अक्षय की इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही अक्षय के फैंस भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। 

आपको बता दें, अक्षय कुमार की हाल में ही 'लक्ष्मी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इस फिल्म को मिलीजुला रिस्पांस मिल रहा है। इसमें अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं जबकि शरद केलकर स्पेशल अपीरियंस में।  

Latest Bollywood News