1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथ में थाल पकड़े मुस्कुराती नजर आईं कंगना रनौत, दिवाली के दिन किया भाभी का गृहप्रवेश

हाथ में थाल पकड़े मुस्कुराती नजर आईं कंगना रनौत, दिवाली के दिन किया भाभी का गृहप्रवेश

 Published : Nov 14, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 01:23 pm IST

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने भाई-भाभी और बहन रंगोली के साथ जश्न  मनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खुश और सुंदर लग रही हैं।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : TWITTER/KANGANA RANAUT

अभिनेत्री कंगना रनौत की ये दिवाली बेहद खास है। कंगना के भाई अक्षत की शादी हाल ही में हुई है और आज यानी कि दिवाली के दिन उनके घर भाभी का गृहप्रवेश हुआ। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपने भाई-भाभी और बहन रंगोली के साथ इस जश्न को मनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खुश और सुंदर लग रही हैं। 

Diwali 2020: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, सेलिब्रिटीज ने ऐसे दी दिवाली की बधाई

कंगना ने इस तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। कंगना ने तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा (गृहप्रवेश) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।'

कंगना ने एक साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। दो तस्वीरों में कंगना आरती की थाल हाथ में पकड़े नजर आ रही हैं तो वहीं तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस भाई अक्षय भाभी रितु और बहन रंगोली के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। 

राजस्थान में बाजरे की रोटी का स्वाद ले रहीं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, देखिए तस्वीरें

कंगना ने इस खास मौके पर सफेद रंग का सूट पहना हुआ है जिसमें नीले रंग से काम हुआ है। वहीं बड़े बड़े झुमके और बालों में गुलाब का फूल उन पर बेहद सुंदर लग रहा है। कंगना के अलावा उनकी बहन रंगोली ने सफेद और गोल्डन कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं हाल ही में शादी के बंधन में बंधने कंगना के भाई अक्षत कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। जबकि उनकी पत्नी रितु सुर्ख लाल रंग का सूट, बड़ी सी नथ और कलीरे पहने हुई मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। 

कंगना बीते कुछ दिनों से लगातार अपने भाई की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। जिसमें वो जमकर एन्जॉय करती दिखीं। साथ ही एक्ट्रेस की ड्रेस और लुक्स हर तरफ छाया हुआ है। 

भाई अक्षत की शादी में कंगना रनौत ने नीले, बैंगनी और हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना। उन्होंने  हैवी ज्वैलरी के साथ बालों में लाल गुलाब का फूल लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया। 

इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने अपनी फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'भाई की शादी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने कुछ दिनों पहले ही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद उन्होंने 'तेजस' और 'धाकड़' फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन