1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Diwali 2020: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, सेलिब्रिटीज ने ऐसे दी दिवाली की बधाई

Diwali 2020: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, सेलिब्रिटीज ने ऐसे दी दिवाली की बधाई

 Updated : Nov 17, 2020 10:37 pm IST

बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मैसेज शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

Amitabh Bachchan and Salman Khan - India TV Hindi
Amitabh Bachchan and Salman Khan  Image Source : TWITTER/AMITABH AND SALMAN

आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम हो या खास हर कोई इस त्योहार के सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें और मैसेज शेयर कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी। देखिए किस सितारे ने किस तरह क्या मैसेज किया। 

Latest Bollywood News

Bollywood celebs Diwali 2020 celebration pictures star wishes photos live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:17 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

  • 9:17 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तस्वीर शेयर कर किया विश

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गुलाबी रंग का कुर्ता पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। साथ ही लिखा- 'आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि ये रोशनी का त्योहार सभी की जिंदगी में खुशियां भर देगा। हैप्पी दिवाली। '

     

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    शाहिद कपूर ने शेयर की रंगोली की तस्वीर

    शाहिद कपूर ने रंगोली की तस्वीर शेयर कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। ये थोड़ी सी फैली हुई रंगोली है और परिवार के साथ बेशकीमती समय। दिल को प्यार से भर लीजिए। बाकी जो भी है आएगा और चला जाएगा।' 

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    कंगना रनौत ने भाभी के साथ तस्वीरें शेयर कर दी बधाई

    कंगना रनौत ने अपनी भाभी और बहन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में कंगना बेहद सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने दिवाली की बधाई देते हुए लिखा- 'दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएं।'

  • 12:26 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    सलमान खान ने तस्वीर शेयर कर दी बधाई

    सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने लिखा- 'सभी को दिवाली की ढेर सारी बधाई और नया साल मुबारक हो। सुरक्षित रहिए।'

     

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    सिद्धार्थ शुक्ला ने फैंस के लिए किया ये ट्वीट

    'बिग बॉस 13' के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने ट्वीट किया- 'भगवान का आशीर्वाद सरप्राइज के तौर पर सामने आता है। आपको जो भी मिलेगा वो इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका दिल उन पर कितना विश्वास करता है। उम्मीद करता हूं कि आपको उम्मीद से ज्यादा ही मिले...हैप्पी दिवाली। 

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    कियारा आडवाणी ने मांगी ये दुआ

    कियारा आडवाणी ने लोगों की खुशियों की दुआ मांगी है। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया- 'हैप्पी दिवाली, भगवान आपके और आपके परिवार को सभी खुशियां दे।'

     

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    कुणाल कोहली ने पटाखे ना जलाने की अपील की

    मशहूर निर्देशक कुणाल कोहली ने लोगों से पटाखे ना जलाने की अपील की। कुणाल ने ट्वीट किया- 'हैप्पी दिवाली, कोशिश करिए पटाखे ना जलाएं। अपनी भावनाओं को कई अन्य तरह से व्यक्त करें। बांद्रा में खूबसूरत लाइट्स से घर सजाएं गए हैं। पूरा देश वैसे ही खिल उठेगा।'

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    निर्देशक रीमा कागती ने ऐसे दी बधाई

    निर्देशक रीमा कागती ने ट्वीट किया- ‘हैप्पी दिवाली, अंधेरे पर प्रकाश की विजय हो।‘

     

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    स्वरा भास्कर ने घर को सजाते हुए तस्वीर की शेयर और दी बधाई

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपने घर के बाहर की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में स्वरा के घर का डेकोरेशन हो रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने ट्वीट किया- 'दिवाली वाइब्स इन द एयर।'

     

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    दिलजीत दोसांझ ने डांस करते हुए वीडियो किया शेयर, खास अंदाज में दी बधाई

    मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने खास अंदाज में फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी दिवाली ओए।' 

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    अमिताभ बच्चन ने दी दिवाली की बधाई, किया ये ट्वीट

    अमिताभ बच्चन ने देर रात दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अयोध्या की जगमगाहट की तस्वीरें शेयर कीं।

     

  • 7:00 AM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    रिद्धिमा इस दिवाली कर रहीं पिता ऋषि कपूर को याद

    रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस साल दिवाली पर अपने दिवंगत पिता अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर रही हैं। उन्होंने पिता की पुरानी तस्वीर शेयर की। शेयर तस्वीर में उनके साथ पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऋषि कपूर पिंक सिल्क कुर्ता और व्हाइट पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं, नीतू कपूर ग्रीन एथनिक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा, मां और पिता के बीच खड़ी हैं।

    रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'मिस यू पापा'। पिछले साल की यादें। दिवाली 2019।'

    Rishi Kapoor, Riddhima Kapoor and  Neetu Kapoor
    Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMA KAPOORRishi Kapoor, Riddhima Kapoor and  Neetu Kapoor

     

    ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हो गया। वह लगभग दो साल से ल्यूकेमिया बिमारी से जूझ रहे थे। इस बीच, नीतू कपूर ने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। एक दिन पहले उन्होंने शेयर किया कि वह अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी संग फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम करने जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन