1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विकल खन्ना ने बताया, 'कौन हैं उनका सबसे बड़ा फैन'

ट्विकल खन्ना ने बताया, 'कौन हैं उनका सबसे बड़ा फैन'

भिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' का विमोचन करने पहुंची। जहां पर उन्होनें बताया कि उनका सबसे बड़ा फैन कौन है। अक्षय उनके लिए कितनी अहमियत रखते है।

AKSHAY AND TWINKLE- India TV Hindi
AKSHAY AND TWINKLE

मुंबई: मुंबई: अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' का विमोचन करने पहुंची। जहां पर उन्होनें बताया कि उनका सबसे बड़ा फैन कौन है। अक्षय उनके लिए कितनी अहमियत रखते है। इस समय अक्षय और ट्विंकल काफी सुर्खियो में है। जहां एक ओर ट्विकल द्वारा 'कॉफी विद करण' में ऐसा जवाब दिए। जिसे सुनकर खुद ही अक्षय शर्मा गए थे।  

ये भी पढ़े-

राइटर और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का कहना है कि किसी अन्य से कहीं अधिक उनके पति को उन पर गर्व है।

ट्विंकल ने मंगलवार शाम यहां किताब के लांच के अवसर पर कहा,"यह किताब अक्षय को समर्पित है। वह मेरे सबसे बड़े प्रशंसक और सबसे बड़े सहयोगी हैं। किसी अन्य से कहीं ज्यादा उन्हें मेरे काम पर गर्व है। इसलिए मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि ऐसा व्यक्ति मेरी जिंदगी में है।"

किताब का विमोचोन फिल्मकार करण जौहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शबाना आजमी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई कलाकार उपस्थित थे।

शबाना ने ट्विंकल की सराहना करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि ट्विंकल बहुत ही खास लेखिका हैं। उनकी सबसे खास बात यह है कि जिन विषयों को वर्जित समझा जाता है, वह उन्हें हास्यपूर्ण तरीके से लिखती हैं।"

Latest Bollywood News