A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखें, '2.0' के नए पोस्टर बेहद ही खतरनाक नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

देखें, '2.0' के नए पोस्टर बेहद ही खतरनाक नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

मेगास्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2.0' में बॉलिवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार एक बेहद ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। देखें...

Akshay Kumar- India TV Hindi
Akshay Kumar

मुंबई: मेगास्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2.0' में बॉलिवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार एक बेहद ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर में दिखे अक्षय के लुक को बेहद ही डरावना और खौफनाक माना जा रहा है। आगामी 3D फिल्म का नया पोस्टर बुधवार को जारी किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ऐक्टर अक्षय कुमार इस पोस्टर में बड़े नुकीले दांत, सुनहरी-पीली आंखें, सफेद बाल, लंबी-लंबी भौहों में नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar 2.0

रजनीकांत की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म में अक्षय रिचर्ड नामक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं। वहीं रजनीकांत वैज्ञानिक वासीगरन के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में एमी जैकसन सहायक भूमिका निभा रही हैं। वर्ष 2010 की तमिल फिल्म 'एंथिरन' का सीक्वल '2.0' बड़े बजट की फिल्म है। एस. शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। '2.0' वर्ष 2018 की शुरुआत में रिलीज होगी।

2.0 के लिए कहा जा रहा है कि कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है और इस फिल्म के बारे में उन्होंने बेहद ही खास बात कही है। शंकर ने कहा है कि वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म '2.0' को तमिल नहीं बल्कि एक भारतीय फिल्म समझा जाए। यह फिल्म अपने निर्माण के समय से ही काफी चर्चा बटोर रही है।

Latest Bollywood News