बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की पॉप्युलर 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की पॉप्युलर 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज की चौथी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर अक्षय ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है साथ ही इस बात का भी खुलासा किया है कि हर एक घंटे पर फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किये जाएंगे। साथ ही इस फिल्म में अक्षय रैप करते भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि अक्षय ने 'हाउसफुल 4' का मोशन पोस्टर टीज़र अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें 16वीं सदी से लेकर 21वीं सदी तक के युग में कैसे एंट्री करेंगे इस बात को लेकर तैयार रहने को कहा। साथ ही अक्षय ने इस पोस्टर को जारी करते हुए लिखा कि कल 11 बजे सुबह से हर घंटे आपको फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी पोस्टर के माध्यम से मिलेगी।
बता दें कि 'हाउसफुल' सीरीज लोगों का काफी पसंदीदा फ्रैंचाइज है। अभी तक इसके जितने भी पार्ट आए हैं सभी लोगों को काफी पसंद आए है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि 'हाउसफुल 4' बॉलिवुड की सबसे बड़ी बजट की कॉमिडी फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर बदलने के बाद फिल्म का खर्चा पहले से काफी बढ़ गया है।
पहले फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे थे अब इसके डॉयरेक्टर फरहाद सामजी करेंगे। सूत्र ने आगे बताया कि यह कॉमिडी फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित होगी है। साथ ही साथ इस फिल्म में काफी कुछ है फिल्म के लिए दो सिनेमेटोग्राफर्स काम कर रहे हैं जो कि 16वीं के साथ-साथ 21वीं सेंचुरी को भी कैप्चर करेंगे।
Also Read:
पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी
Dream Girl Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
Latest Bollywood News