1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी

 Published : Sep 24, 2019 11:03 am IST,  Updated : Sep 24, 2019 11:03 am IST

पीएम मोदी ने ट्वीट करके ऋषि कपूर को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं।

PM Modi and Rishi kapoor- India TV Hindi
PM Modi and Rishi kapoor

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी को यूएस में हुए इवेंट को लेकर शुभकामनाएं दी थीं। ऋषि कपूर के साथ सलमान खान, विवेक ओबेरॉय कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी खी। अब पीएम ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- ऋषि जी आपके उत्साहवर्धक प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया। आप हाल ही में यूएसए से भारत के लिए रवाना हुए थे, हम कुछ दिनों से एक-दूसरे से मिलने से चूक गए। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आपके सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक भागीदारी का इंतजार रहेगा।

आपको बता दें ऋषि कपूर ने लिखा था- गो मोदी.. गो ट्रंप.. हमें अपने समुदाय और देश पर गर्व है।' अमेरिका के ह्यूस्टन में रविवार रात को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जहां पीएम मोदी ने 50 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया था। जहां पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। इस इवेंट की सोशल मीडिया से लेकर पूरे वर्ल्ड में खूब चर्चा हो रही है।

Also Read:

Dream Girl Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

सैफ अली खान की 'लाल कप्तान' में सोनाक्षी सिन्हा आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन