A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Article 370 हटने से पड़ा आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' पर असर, कैंसिल हुई फिल्म की शूटिंग

Article 370 हटने से पड़ा आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' पर असर, कैंसिल हुई फिल्म की शूटिंग

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने का असर बॉलीवुड पर भी पड़ा है। फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग पोस्टपोन कर दी गई है।

Sadak 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sadak 2

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370(Article 370) हटने का असर बॉलीवुड पर भी पड़ा है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा देखते हुए फिल्मों की शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है। आलिया भट्ट(Alia bhatt) की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग कश्मीर में होने वाली थी। जिसे अब पोस्टपोन कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश भट्ट अपनी फिल्म सड़क 2 की शूटिंग का शेड्यूल तय भी कर चुके थे। मगर अब कश्मीर के हालात देखते हुए फिल्म के शेड्यूल को आगे बढ़ाया गया है।

आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली विक्रम बत्रा पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग भी पोस्टपोन कर दी गई है। इसके अलावा भी कई फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है।

आपको बता दें सोमवार को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया गया है। जिसके बाद इस आर्टिकल के तहत मिले विशेषाधिकार हट गए हैं। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ताकि किसी तरह की प्रतिक्रिया से निपटा जा सके।

Also Read:

Article 370 हटने पर फूटा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का गुस्सा, अन्य पाक सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन

आर्टिकल 370 पर कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी का खुलकर किया समर्थन, लिखा- वो मिस्टर मोदी ही हैं जो...

Latest Bollywood News