Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्टिकल 370 पर कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी का खुलकर किया समर्थन, लिखा- वो मिस्टर मोदी ही हैं जो...

आर्टिकल 370 पर कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी का खुलकर किया समर्थन, लिखा- वो मिस्टर मोदी ही हैं जो...

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 05, 2019 06:14 pm IST, Updated : Aug 05, 2019 06:14 pm IST

कंगना रनौत ने आर्टिकल 370 हटाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन किया है। 

आर्टिकल 370 पर कंगना...- India TV Hindi
आर्टिकल 370 पर कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से मशहूर हैं। कंगना अक्सर खुलकर अपनी राजनीतिक राय जनता के सामने रखती हैं। अब कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भी कंगना रनौत ने खुलकर अपनी राय रखी है। कंगना ने सरकार का समर्थन किया है और इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया है। कंगना का कहना है कि यह फैसला देश में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर देगा।

अपने स्टेटमेंट में कंगना रनौत ने लिखा है- 'एक लंबे समय से आर्टिकल 370 को हटाया जाना जरूरी था। देश में आतंकवाद खत्म करने की ओर यह एक ऐतिहासिक कदम है। मैं लंबे समय से इसकी मांग करती आई हूं, मुझे पता था कि अगर यह काम कोई कर सकता है तो वह मिस्टर मोदी जी ही हैं। पीएम मोजी न केवल दूरदर्शी हैं बल्कि उनके पास जरूरी बहादुरी और ताकत भी जिससे वह सोच से हटकर चीजों को भी सच्चाई में बदल सकते हैं। मैं इस ऐतिहासिक दिन पर जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश को बधाई देती हूं। हमारा भविष्य बहुत ब्राइट होगा।'

बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करते हुए विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया है। इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस फैसले का स्वागत किया है।

Also Read:

कश्मीर में तनाव के बीच बॉलीवुड ने दिये ऐसे रिएक्शन, अनुपम खेर और मोहित रैना ने किए ये ट्वीट

#Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement