1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

#Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

 Published : Aug 05, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 03:59 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव दिया।

Memes on Article 370- India TV Hindi
Memes on Article 370 Image Source : TWITTER

मुंबई: जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए धारा 370 को खत्म कर दिया है। ये फैसला आते ही सोशल मीडिया पर #370 ट्रेंड करने लगा। इसको लेकर पूरे देशभर के लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने इस तरह के मीम्स शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ट्विटर पर आर्टिकल 370 और मोदी सरकार से जुड़े मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स अलग-अलग तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं, जो काफी मजेदार हैं। लोगों ने बॉलीवुड फिल्मों के सीन्स से लेकर धोनी तक को लेकर फनी मीम्स बनाए हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया जाएगा। पहला जम्मू एवं कश्मीर, जहां एक विधानसभा होगी और दूसरा लद्दाख जहां कोई विधानसभा नहीं होगी। दिल्ली भी एक केंद्र शासित प्रदेश है, जिसकी विधानसभा है।

अमित शाह ने कहा कि यह कदम सीमा पार आतंकवाद के लगातार खतरे को देखते हुए उठाया गया है।

Also Read:

कश्मीर में तनाव के बीच बॉलीवुड ने दिये ऐसे रिएक्शन, अनुपम खेर और मोहित रैना ने किए ये ट्वीट

25 Years of Hum Aapke Hain Koun: वो फिल्म जिसने जूता चुराई की रस्म को घर-घर तक पहुंचा दिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन