1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Article 370 हटने पर फूटा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का गुस्सा, अन्य पाक सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन

Article 370 हटने पर फूटा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का गुस्सा, अन्य पाक सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन

 Published : Aug 05, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 05:12 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस माहिरा खान ने अनुच्छेद 370 हटने पर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला है।

Article 370- India TV Hindi
Article 370

नई दिल्ली: एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म रईस (Raees) में लीड रोल में नजर आने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) ने अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A (Article 35 A) हटने पर विवादित ट्वीट करके सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। माहिरा ने अपने ट्वीट में कश्मीर को खुली जेल कहा है और कश्मीरी लोगों को जेल में रखने की बात बोली है।

माहिरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 

क्या हमने आसानी से वो ब्लॉक कर दिया है जिसे हम कहना नहीं करना चाहते हैं? यह रेत पर खींची गई रेखाओं से परे है, इसमें निर्दोष लोगों की जान जा रही है! स्वर्ग जल रहा है और हम चुपचाप रोते हैं। 

बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आ चुकी पाकिस्तानी अभिनेत्री मारवा ने लिखा, UNHCR कहां है? क्या हम इस अंधेरे में जी रहे हैं? ह्यूमन राईट के लिए अनग‍िनत प्रोटेस्ट हुए उन सारे अधिकारों, नियमों का क्या हुआ? क्या उनके मायने हैं?

 

वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हरीम फारूक ने लिखा है- दुनिया शांत क्यों है? कश्मीर में हो रही ये निर्ममता की अनदेखी क्यों हो रही है? ये अपनी आवाज को उठाने का और कश्मीर के साथ स्टैंड लेने का वक्त है। इस अन्याय को खत्म करने की जरूरत है।

Also Read:

#Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

कश्मीर में तनाव के बीच बॉलीवुड ने दिये ऐसे रिएक्शन, अनुपम खेर और मोहित रैना ने किए ये ट्वीट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन