1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल सिंह चड्ढा' के बाद इस ब्लॉकबस्टर में विलेन बनेंगे आमिर वहीं सैफ पुलिस ऑफिसर के रोल में आएंगे नजर

लाल सिंह चड्ढा' के बाद इस ब्लॉकबस्टर में विलेन बनेंगे आमिर वहीं सैफ पुलिस ऑफिसर के रोल में आएंगे नजर

 Published : Aug 05, 2019 09:04 am IST,  Updated : Aug 05, 2019 09:04 am IST

एक्टर आमिर खान और सैफ अली खान जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं।

saif ali khan and aamir khan- India TV Hindi
saif ali khan and aamir khan

एक्टर आमिर खान और सैफ अली खान जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कास्ट तय हो गई है साथ ही इस बात पर  भी मुहर लग गई है कि इस फिल्म के दो महत्वपूर्ण किरदार में सैफ और आमिर ही नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है क्योंकि आमिर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं और यह फिल्म पूरी करने के बाद ही तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक पर आमिर खान और सैफ अली खान काम शुरू कर सकते हैं।

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक आमिर खान 'विक्रम वेधा' में विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं सैफ अली खान फिल्म में लीड एक्टर के रोल प्ले करेंगे। मिली जानकरी के अनुसार, इस फिल्म को नीरज पांडे प्रोड्यूस करेंगे।

बता दें कि सैफ अली खान इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे और उनके अपोजिट आमिर खान विलेन का रोल प्ले करेंगे।फिल्म के तमिल वर्जन को गायत्री पुष्कर के निर्देशित किया था।इस फिल्म में लीड रोल में आर माधवन नजर आए थे।फिल्म में माधवन ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था, तो वहीँ विलेन का किरदार विजय सेतुपाठी निभाते हुए दिखाई दिए थे।

Also Read:

'छिछोरे' का ट्रेलर देखने के बाद आमिर खान ने जताई फिल्म देखने की इच्छा, किया ये Tweet

हॉलीवुड के इस एक्टर ने की वरुण धवन की तारीफ, Twitter पर लिखी ये बात

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन