1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुश्किल में आजम खान, इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे 26 किसान

मुश्किल में आजम खान, इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे 26 किसान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 04:40 pm IST

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां आजम खान के खिलाफ जमीन कब्जाने का एक और मामला दर्ज किया गया, वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले 26 किसान हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। 

AZAM - India TV Hindi
आजम खान Image Source : PTI (FILE)

इलाहाबाद/रामपुर। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां आजम खान के खिलाफ जमीन कब्जाने का एक और मामला दर्ज किया गया, वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाले 26 किसान हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।

किसानों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खआन के खिलाफ कैविएट एप्लिकेशन दाखिल की है। किसानों का आरोप है कि आजम खान ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा जमाया है। किसानों की मांग है कि आजम खान की रिट याचिक कोर्ट में आने पर उनका पक्ष सुना जाए। आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर जमीन हड़पने के आरोप में आजम खान पर रामपुर में अजीम नगर थाने में कई मामले दर्ज हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत