1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'Day Spl: आज अरबाज और मलाइका भले अलग हों लेकिन कभी बॉलीवुड में छाया रहता था यह कपल, जानें दिलचस्प बातें

B'Day Spl: आज अरबाज और मलाइका भले अलग हों लेकिन कभी बॉलीवुड में छाया रहता था यह कपल, जानें दिलचस्प बातें

 Published : Aug 04, 2019 07:18 am IST,  Updated : Aug 04, 2019 07:45 am IST

सलमान खान के भाई अरबाज खान आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। अरबाज ने सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि डॉयरेक्शन से लेकर फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया है।

अरबाज खान- मलाइका...- India TV Hindi
अरबाज खान- मलाइका अरोड़ा

सलमान खान के भाई अरबाज खान आज आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। अरबाज ने सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि डॉयरेक्शन से लेकर फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया है। अरबाज ने 1996 में हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। साथ ही अरबाज ने 2010 रिलीज फिल्म 'दबंग' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया। दबंग उस समय की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। साथ ही यह फिल्म उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट पॉपुलर फिल्म होलसम एंटरटेनमेंट प्राइज जीता। साथ ही अरबाज ने सोनी टीवी का सुपरहिट शो पावर कपल भी होस्ट किया था।

एक प्रोग्राम के दौरान मलाइका और उनकी बहन सलीम खान की फैमिली से मिली। जहां अमृता सलमान खान को देखकर उनकी दीवानी हो गई थीं वहीं मलाइका ने सलमान को देखा तक नहीं और वो बस अरबाज खान को निहारती रहीं। अमृता ने उनसे कहा कि वो देखो सलमान खान, तब मलाइका ने कहा...सलमान नहीं वहां देखो (अरबाज की तरफ इशारा करके)...मलाइका ने कहा कि ये लड़का बिलकुल मेरे टाइप का है।

यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का ही लड़की को शादी के लिए प्रपोज करता है।

इसका खुलासा मलाइका ने एक इंटरव्यू में भी किया, 'हम दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे और प्यार करने लगे थे। लेकिन शादी के लिए मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया। अरबाज ने मुझसे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।' 12 दिसंबर 1998 को मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में शादी की और फिर निकाह किया। शादी के करीब चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।

मलाइका अरबाज को काफी रोमांटिक मानती थीं। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अक्सर अरबाज मलाइका से कहते भी थे 'बेबी हम दोनों साथ में बूढ़े हो रहे हैं।' यह सुनकर मलाइका भी कुछ इसी तरह के सपने देखती थीं।

अरबाज और मलाइका की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे थे। दोनों की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था, लेकिन साल 2016 में अचानक मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा। दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया। वहीं अरबाज की अफेयर की कई बातें सामने आईं। 2017 में मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन