A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेजन इंडिया फैशन वीक में जलवे बिखेरती नजर आएंगी आलिया भटट्

अमेजन इंडिया फैशन वीक में जलवे बिखेरती नजर आएंगी आलिया भटट्

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में खबर आई है कि आलिया...

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में खबर आई है कि आलिया अमेजन इंडिया फैशन वीक ऑटम/विंटर 2017 में डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा के परिधान में रैंप वॉक करेंगी। सौंदर्य ब्रांड मेबलीन न्यूयॉर्क द्वारा प्रायोजित इस शो में जोशीपुरा के लिए आलिया शो स्टॉपर बनेंगी।

आलिया ने जोशीपुरा के लिए रैंप पर वॉक करने को लेकर कहा, "मैं पहली बार मेबलीन न्यूयॉर्क के लिए रैंप वॉक कर रही हूं और मैं यह मौका मिलने पर बेहद उत्साहित हूं। हम निश्चित तौर पर फैशन वीक में कुछ रोचक करने जा रहे हैं और खूबसूरत मेकअप के साथ ऐसा करने का बेहतरीन तरीका और क्या हो सकता है?"

 

अलिया ने बताया कि शो में अपने लुक को लेकर वह पहले ही मेबलीन की टीम के सदस्यों के साथ लंबी चर्चा कर चुकी हैं। मेबलीन न्यूयॉर्क (इंडिया) की महाप्रबंधक पूजा सहगल ने कहा कि शो स्टॉपर के रूप में आलिया बिल्कुल सही पसंद हैं। वह बेहद सफल अभिनेत्री हैं और ग्लैमर उद्योग में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। यह फैशन वीक 15 से 18 मार्च के बीच आयोजित होगा।

Latest Bollywood News