1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जानिए कौन है अक्षय की जिंदगी की ‘मस्त मस्त’ गर्ल

VIDEO: जानिए कौन है अक्षय की जिंदगी की ‘मस्त मस्त’ गर्ल

 Published : Mar 07, 2017 07:13 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 07:13 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मोहरा’ का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल इस गाने को एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। इसके साथ ही अपनी जिंदगी की ‘मस्त मस्त’ गर्ल भी खुलासा कर दिया है।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘मोहरा’ का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल इस गाने को एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। इसके साथ ही अपनी जिंदगी की ‘मस्त मस्त’ गर्ल भी खुलासा कर दिया है। अक्षय कहना है कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उनके लिए हमेशा उनकी 'मस्त-मस्त' गर्ल रहेंगी। अक्षय ने सोमवार को लोकप्रिय गीत 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने के नए संस्करण को लॉन्च किया, जो आगामी फिल्म 'मशीन' में फिल्माई गई है।

अभिनेता ने इस अवसर पर कहा, "ट्विंकल मेरी 'मस्त-मस्त' गर्ल हैं और हमेशा रहेंगी।" फिल्म 'मशीन' में मुस्तफा और कियारा आडवाणी हैं। मूल गीत फिल्म 'मोहरा' में रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। अक्षय से जब इस फिल्म में रवीना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, " फिल्म 'मोहरा' 22 साल पुरानी फिल्म है..मैं सारी बातें कैसे याद रख सकता हूं? हलांकि रवीना के साथ काम करना बहुत सम्मान की बात है। हमने कई फिल्मों और गानों में एक साथ काम किया है और 'टिप-टिप बरसा पानी' अब भी मेरे पसंदीदा गानों में से एक है।"

अभिनेता ने कहा कि रवीना के साथ उनकी अधिकांश फिल्में सफल रही हैं, इसलिए उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है। अक्षय ने 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने से जुड़ी यादों को भी साझा किया। उन्होंने गाने की शूटिंग के दौरान के लम्हों को याद किया कि किस तरह वह और रवीना रिहर्सल करते थे और डांस व अभिनय करते थे।

अक्षय के मुताबिक, उन्हें मिले 'खिलाड़ी' टैग, 'मस्त-मस्त' गाना और 'चुरा के दिल मेरा' उनके जीवन से जुड़ी तीन ऐसी चीजें हैं, जो कभी नहीं भुलाई जा सकतीं। उनके करियर को आकार देने में इन तीनों का अहम योगदान है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन